शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों की दरें निर्धारित


कटनी (8 जनवरी)- कलेक्टर केवीएस चौधरी ने श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों/कर्मचारियों के मासिक वेतन एवं प्रतिदिन के वेतन की दरें घोषित कर दी हैं। इन दरों में परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता भी शामिल है। मध्यप्रदेश में विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के मासिक वेतन एवं दैनिक वेतन की दरें 1 अक्टूबर 2018 से प्रभावशील की गई हैं।
            इसके अनुसार अकुशल श्रेणी के श्रमिकों को 7375 रुपये मासिक एवं 246 रुपये दैनिक दरें होगी। अर्धकुशल श्रमिक को 8232 रुपये मासिक एवं 274 रुपये दैनिक, कुशल श्रमिक को 9610 रुपये मासिक एवं 320 रुपये दैनिक तथा उच्च कुशल श्रमिक को 10 हजार 910 रुपये मासिक एवं 364 रुपये दैनिक की वेतन दरें निर्धारित की गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.