राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों को पोस्टर, इश्तहार, पैमपलेट में प्रकाशक का नाम एवं पते का उल्लेख करना अनिवार्य

 

कटनी (6 दिसम्बर)- त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के निर्वाचन के लिये 4 दिसम्बर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील रहेगी। अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ने इस संबंध में जिले के राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे एैसे सभी पोस्टर, इश्तहार, पैम्पलेट या परिचय पत्र मुद्राक किये जाने पर प्रकाशक का नाम, पता का उल्लेख अनिवार्य रुप से लिखा जाना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.